अखिलेश के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पर मुकदमा

उत्तर प्रदेश

अखिलेश के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पर मुकदमा

By Tejas Khabar

May 23, 2024

बहराइच । उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के खैरीघाट क्षेत्र में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले शख्स के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम चौकसाहार के मजरा महंतपुरवा गांव निवासी बलदेव गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दो दिन पूर्व पोस्ट डाला था जिसमें उसने सपा मुखिया के निधन की अफवाह उड़ा दी थी।

यह भी देखें : अंग्रेजो से ज्यादा देश का नुकसान कांग्रेस ने किया: डॉ मोहन यादव

इसकी जानकारी सपा के लोगों को हुई तो नाराजगी फैल गई। सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज करके जांच उप निरीक्षक बेचन प्रसाद को सौंपी गई है। जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।