तेजस ख़बर

दीवाली पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रोडक्ट्स की होली जलाएगा व्यापार मंडल

दीवाली पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रोडक्ट्स की होली जलाएगा व्यापार मंडल

दीवाली पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रोडक्ट्स की होली जलाएगा व्यापार मंडल

इटावा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उ.प्र के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्य समिति की बैठक चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंड्रस्टीज बॉम्बे बाजार मेरठ में हुई।इस बैठक में जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन के नेतृत्व में इटावा जनपद की सभी इकाइयों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। उन्होंने बताया बैठक में निर्णय लिया गया इस बार दीवाली दुकानदारों की होगी। व्यापार मण्डल दीवाली पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रोडक्ट्स की होली जलाएगा। ऑनलाइन व्यापार और उसमें सरकार की सहभागिता से व्यापार चौपट हो रहा है। निर्णय लिया गया प्रदेश भर में कोई भी व्यापारी और उनके परिवारीजन ऑनलाइन वस्तुओं को नही खरीदे इसके लिये व्यापक जन आंदोलन चलाया जायेगा जिसमे इटावा के व्यापारियों की अहम भूमिका होगी।

यह भी देखें: व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में जलभराव की समस्या उठाई गई

बैठक में जीएसटी, वाट माप विभाग, खाद्य विभाग, मंडी समिति, लेबर विभाग आदि से सम्बंधित व्यापारियों को आ रही दिक्कतों के लिये रूप रेखा बनाई गई। बैठक में प्रान्तीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल को इटावा के पदाधिकारियो ने पगड़ी, शॉल, माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, जिला महामंत्री आकाश दीप जैन, उघोग मंच अध्यक्ष भारतेंद्र भारद्वाज, युवा जिलाध्यक्ष पावेन्द शर्मा, शहर अध्यक्ष रजत जैन, शहर महामंत्री रिषी पोरवाल, भरथना अध्यक्ष राजेश पोरवाल, जसवंत नगर अध्यक्ष अतुल बजाज, महामंत्री राजीव यादव, महिला नगर अध्यक्ष किरण सोनी, महिला जिला कोषाध्यक्ष रीना जैन, संग़ठन मंत्री अर्चना कुशवाहा, शमशुद्दीन अंसारी, रफत अली खान, युवा उपाध्यक्ष रियाज अहमद आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी देखें: यमुना नदी में पुल से छलांग लगाने वाले युवक का २४ घंटे बाद भी नहीं मिला शव

Exit mobile version