तेजस ख़बर

भाई और जीजा ने मिलकर किशोरी को यमुना में फेंका, तैरकर बचाई जान

भाई और जीजा ने मिलकर किशोरी को यमुना में फेंका, तैरकर बचाई जान
भाई और जीजा ने मिलकर किशोरी को यमुना में फेंका, तैरकर बचाई जान

मथुरा। यूपी के मथुरा जिले में एक किशोरी को जान से मारने के इरादे से यमुना नदी में फेंक दिया गया,हालांकि किशोरी बच गई। आरोप किशोरी के सगे भाई और जीजा पर ही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चंद्र ने बताया कि एटा जनपद में रहने वाली किशोरी अपने भाई के साथ आगरा में अपनी बहन व बहनोई से मिलने आई थी। उन्होंने बताया कि उन दोनों ने मिलकर उसे बुरी तरह से मारापीटा और बेहोशी की हालत में मोटरसाइकिल से ले जाकर यमुना में फेंक दिया।

यह भी देखें :रामू पाठक की गाड़ियां पुलिस ने कुर्क की

घायल 16 वर्षीय किशोरी ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई। एसपी ग्रामीण ने बताया कि सुबह किशोरी ने खुद को यमुना नदी के किनारे पड़ा पाया और वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को मदद के लिए पुकारकर पुलिस को बुलाया और घटना की जानकारी दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया है, ऐसा लगता है कि आरोपी उसकी जान लेना चाहते थे, इसीलिए उन्होंने उसे नदी में फेंक दिया।

यह भी देखें :बर्तमान सरकार में रामराज्य नही जंगलराज्य कायम है – अखण्ड प्रताप सिंह

Exit mobile version