तेजस ख़बर

नये मतदाताओं को जोड़ने के लिए भाजयुमो का वोटर चेतना महाअभियान शुरू

औरैया | प्रदेश मंत्री भाजयुमो सौरभ भूषण शर्मा ने आज वोटर चेतना महाअभियान के अंतर्गत औरैया नगर में चलाए जा रहे “घर-घर संपर्क” विशेष अभियान के तहत तिलक इंटर कालेज और महाविद्यालय कैंपस मे जिलाध्यक्ष भाजयुमो मोनू सेंगर और नगर संयोजक देवाशीष नायक सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कालेजों में छात्र-छात्राओं से संपर्क करने के बाद घर-घर संपर्क कर पात्र नये मतदाताओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाया। प्रदेश मंत्री ने घरों में जाकर व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया और अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूची के सत्यापन, नये मतदाताओं के पंजीकरण एवं मतदाता सूची में सुधार करने के लिए भाजयुमो द्वारा भी ‘वोटर चेतना अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी देखें : पत्नी की हत्या के लिये बुलाये सुपारी किलर ने की पति की हत्या

जो 18 साल की उम्र पूरी कर चुके है या 1 जनवरी 2024 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले है उनके फार्म भरवा कर मतदाता बनाना है। जिनकी मृत्यु हो चुकी है या ये स्थान छोड़कर अन्य कहीं चले गये है अथवा फर्जी नाम मतदाता सूची में जुड़ा हो ऐसे मतदाताओं को नाम हटवाने के लिए फार्म भरवाना है। इसके लिए पार्टी द्वारा लंबे समय से वोटर चेतना अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए पार्टी द्वारा प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन भी किया गया था। प्रत्येक मंडल स्तर पर स्कूल, कालेजों में कैंप लगाकर और कार्यकर्ताओं के द्वारा “घर-घर सम्पर्क” का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी देखें : महिलाओं को सशक्त बनना होगा: आनंदीबेन

जिसमें पार्टी के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सभी कार्यकर्ता मिलकर बूथ स्तर पर घर-घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु वोटर चेतना अभियान चला रहे हैं ताकि मतदान की लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपने मताधिकार का अवसर समान रूप से प्राप्त हो। जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर ने बताया कि अभियान को गति देने के लिए सभी मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारी और प्रवासियों के साथ वर्चुअल बैठक कर कार्य योजना बनाई गई है। जिला मीडिया प्रभारी भाजयुमो अमित तिवारी (रवि) ने बताया कि कल शनिवार व रविवार को प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर बूथ स्तर पर विशेष कैंपो का भी आयोजन किया जा रहा है। नमो वोटर चेतना अभियान में जिले स्तर के पदाधिकारियों ने मंडलो मे प्रवासी के तौर पर प्रवास करते हुए सहभागिता की और इसमें सभी मंडलो के मंडल अध्यक्ष और महामंत्रियों ने अपने-अपने मंडलो मे अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं के साथ वोटर चेतना महाअभियान मे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Exit mobile version