तेजस ख़बर

त्रिपुरा निकाय चुनाव में भाजपा की बम्पर जीत, विपक्ष का सूपड़ा साफ

त्रिपुरा निकाय चुनाव में भाजपा की बम्पर जीत, विपक्ष का सूपड़ा साफ
त्रिपुरा निकाय चुनाव में भाजपा की बम्पर जीत, विपक्ष का सूपड़ा साफ

अगरतला। देश के उत्तर-पूर्वी राज्य त्रिपुरा में नगर निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित हो गए है और परिणामों के आने के बाद प्रदेश की सत्ता में बैठी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बल्ले-बल्ले हो गए है। जी हां, भाजपा ने 51 सदस्यीय अगरतला नगर निगम (एएमसी) की सभी सीटें जीतकर और कई अन्य शहरी नगर निकायों पर कब्जा करके नगर निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया।  

यह भी देखें : कोरोना के नए स्ट्रेन से भारत हुआ सतर्क, 12 देशों से आये हुए लोगों का टेस्ट शुरू

विपक्षी तृणमूल कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एएमसी में खाता भी नहीं खोल पाईं। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि भगवा दल ने 15 सदस्यीय खोवाई नगर परिषद, 17 सदस्यीय बेलोनिया नगर परिषद, 15 सदस्यीय कुमारघाट नगर परिषद और नौ सदस्यीय सबरूम नगर पंचायत के सभी वार्ड में जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि पार्टी ने 25 वार्ड वाले धर्मनगर नगर परिषद, 15 सदस्यीय तेलियामुरा नगर परिषद और 13 सदस्यीय अमरपुर नगर पंचायत में विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया। भाजपा ने सोनामूरा नगर पंचायत और मेलाघर नगर पंचायत की सभी 13-13 सीटों पर जीत हासिल कर ली। उसने 11 सदस्यीय जिरानिया नगर पंचायत में भी विजय प्राप्त की। पार्टी ने अंबासा नगर परिषद की 12 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि तृणमूल और माकपा ने एक-एक सीट जीती और एक अन्य सीट निर्दलीय उम्मीदवार के पास गई। भाजपा ने कैलाशहर नगर परिषद की 16 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि माकपा को एक सीट मिली। पानीसागर नगर पंचायत में भाजपा 12 सीटों पर विजयी हुई, जबकि माकपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की। 

यह भी देखें : साउथ अफ्रीका के नए वायरस को लेकर पीएम ने की बैठक, सतर्क रहने पर दिया बल

राज्य में एएमसी, 13 नगर परिषदों और छह नगर पंचायतों की सभी 334 सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवार उतारे थे और उनमें से 112 पर निर्विरोध जीत हासिल की थी। बाकी 222 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनावी लड़ाई में सत्तारूढ़ भाजपा, तृणमूल कांग्रेस और माकपा आमने-सामने थीं। तृणमूल कांग्रेस स्वयं को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में स्थापित करने के लिए पूर्वोत्तर और अन्य स्थानों पर अपनी पैठ जमाना चाहती है, जबकि माकपा को कुछ वर्ष पहले भाजपा ने राज्य में सत्ता से हटाया था। 

Exit mobile version