श्रीरामलला के दर्शन के लिए 55 बसों में भाजपा कार्यकर्ता अयोध्या हुए रवाना

औरैया

श्रीरामलला के दर्शन के लिए 55 बसों में भाजपा कार्यकर्ता अयोध्या हुए रवाना

By Tejas Khabar

March 03, 2024

औरैया । श्रीराम जन्मभूमि पर बने राम मंदिर में विराजे श्रीरामलला के दर्शन करने के लिए ओरैया जिले से 55 बसों और 40 निजी वाहनों में लगभग 3500 भाजपा पदाधिकारी , कार्यकर्ता रविवार की सुबह अपने अपने मंडल ,नगर से भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अयोध्या रवाना हुए। मालूम हो कि श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भाजपा ने प्रत्येक जिले से भाजपा नेताओं को अयोध्या ले जाने का कार्यक्रम तय किया था |

यह भी देखें : भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा जिला सम्मेलन 10 मार्च से 15 मार्च के बीच आयोजित कराने की रणनीति बनी

इसके तहत 3 मार्च की तारीख औरैया के भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ताओ के लिए तय की गई थी। भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने बताया कि ओरैया जिले की तीनो विधानसभा के प्रत्येक मंडल से पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओ को अयोध्या ले जाने की व्यवस्था की गई। रविवार को औरैया जिले से अलग-अलग स्थानों से कुल 55 बसों में लगभग 3500 भाजपा कार्यकर्ता अयोध्या रवाना हुए हैं। श्रीरामलला के दर्शन के बाद सोमवार को अयोध्या से भाजपा कार्यकर्ता वापस लौटेंगे।