लखनऊ जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का इटावा स्टेशन पर जोरदार स्वागत

इटावा

लखनऊ जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का इटावा स्टेशन पर जोरदार स्वागत

By

August 29, 2022

इटावा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पहली बार राजधानी लखनऊ जा रहे भूपेंद्र सिंह चौधरी का इटावा रेलवे स्टेशन पर पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं    ने जोरदार स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दिनों प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को अपना प्रदेश अध्यक्ष बनाने का एलान किया था । प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के लिए भूपेंद्र सिंह चौधरी शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली से चलकर लखनऊ पहुंच रहे हैं।

यह भी देखें : युवक ने खाना खाया और फिर होने लगी खून की उल्टियां, अस्पताल में चिकित्सकों ने कर दिया मृत घोषित

इटावा रेलवे स्टेशन पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का इटावा लोकसभा सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल माला, पटका पहनाकर व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। भूपेंद्र सिंह चौधरी इस समय उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आते हैं और जाट वोट बैंक में उनका अच्छा दखल माना जाता है।

यह भी देखें : तीन सितंबर से शुरू होगा चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल,पोस्टर रिलीज

रेलवे स्टेशन पर हुए स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव चौबे, जिला उपाध्यक्ष विवेक भदौरिया, सुबोध तिवारी, देवपप्रताप भदौरिया, शिव किशोर धनगर, जिला मंत्री राहुल राजपूत, चक्रेश जैन, संजीव भदौरिया, सीपू चौधरी, सतेंद्र राजपूत, मुकेश यादव, मनीषा शुक्ला, प्रमिला पालीवाल, श्रीभगवान पोरवाल, कृपा नारायण तिवारी, रवि प्रकाश धनगर, जितेंद्र यादव, जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।