तेजस ख़बर

भाजपा सांसद मनोज तिवारी उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी, छठ पूजा से पहले यमुना की हो सफाई

भाजपा सांसद मनोज तिवारी उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी, छठ पूजा से पहले यमुना की हो सफाई

भाजपा सांसद मनोज तिवारी उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी, छठ पूजा से पहले यमुना की हो सफाई

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना को पात्र लिखकर अनुरोध किया है कि दीपावली    के बाद छठ पर्व से पहले यमुना नदी की समय पर सफाई सुनिश्चित की जाए।उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला और कहा कि केजरीवाल नदी की सफाई नहीं करवाने की अपनी असफलता को छिपाने के लिए पूर्वांचल के लोगों के इस पर्व को “निशाना” बना सकते हैं।

यह भी देखें : गोविंद बल्लभ पंत को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गयी

तिवारी के इस आरोप पर आम आदमी पार्टी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग छठ पर्व मनाते हैं और इस दौरान नदी और जलाशयों में घुटनों तक पानी में जाकर सूर्य की पूजा की जाती है।सक्सेना को लिखे पत्र में तिवारी ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया कि दिल्ली में रहने वाले 50 लाख पूर्वांचलियों का अपमान करने के लिए पिछले साल दिल्ली में छठ पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास किया था।

यह भी देखें : ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ट्रस से मोदी ने की बातचीत

Exit mobile version