तेजस ख़बर

औरैया जिले में जनजाति गौरव यात्रा आने पर भाजपाइयों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

औरैया जिले में जनजाति गौरव यात्रा आने पर भाजपाइयों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

औरैया। औरैया जिले में जनजाति गौरव यात्रा पहुंचने पर ककोर बंबा पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नारद नायक के नेतृत्व में स्वागत किया गया । स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुण्डा के जन्मोत्सव के मौके पर भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 10 जिलों से होते हुए ये यात्रा निकाली है जो 20 नवंबर को ललितपुर में समाप्त होगी। ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने आदिवासियों को अपने पक्ष में करने के लिए यात्रा का आयोजन पूरे प्रदेश में किया है। स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा आदिवासी व मुंडा समाज के लिए बड़े नायक के रूप में माना जाता है। इसको देखते हुए भाजपा ने बिरसा मुंडा के जन्म के मौके पर जनजाति गौरव यात्रा का आयोजन किया है।

यह भी देखें : कस्बे वासियों के लिए वरदान साबित होगा विजन आई केयर सेंटर : गुड़िया कठेरिया

भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यात्रा कानपुर-बुंदेलखंड के 10 जिलों से होकर गुजर रही है। और यात्रा जिले के आदिवासी समाज के बीच जाकर गौरव गाथा सुना रही है। गौरव यात्रा की रवानगी के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा जनजाति मोर्चा के लोग मौजूद रहे। यात्रा के साथ आए अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विद्या सागर गौड़ ने बताया कि बिरसा मुण्डा का जन्म 15 नवम्बर 1875 हुआ था। वह एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोक नायक थे। उन्होंने ब्रिटिश राज के दौरान 19वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसीडेंसी (अब झारखंड) में हुए एक आदिवासी धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया, जिससे वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गए। भारत के आदिवासी उन्हें भगवान मानते हैं और ‘धरती आबा’ के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी देखें : औरैया में डकैती की योजना बना रहे पांच शातिरों को दबोचा

उन्होंने समाज के लोगो से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को घर घर जाकर बखान करे ।भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने सभी लोगो से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की अपील की। इससे पूर्व भाजपा जिला महामंत्री जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष नारद नायक , भाजपा जिला महामंत्री कौशल राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अमर चंद्र राठौर,दशरथ नायक,पुष्पेंद्र नायक,नरेश नायक, मंगल नायक,सूरज सपेरा के अलावा
भाजपा जिला मंत्री विशाल शुक्ला,राहुल गुप्ता,अनुराग दीक्षित,अनूप दीक्षित,कमलेश अवस्थी ,माधव सिंह राजपूत,सौरभ राजपूत आदि ने मलार्पण कर स्वागत किया । यात्रा स्वागत कार्यकम में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ,प्रधान मोहित सिंह भी मौजूद रहे। यह यात्रा कानपुर से कन्नौज, फर्रुखाबाद होते हुए औरैया पहुंची और इसके बाद हमीरपुर, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी होते हुए ललितपुर में 20 नवंबर को समाप्त होगी ।

Exit mobile version