तेजस ख़बर

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भाजपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भाजपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई

औरैया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में मनाई गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। भाजपा ने उनकी जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने कहा कि झारखंड के एक गरीब किसान परिवार में जन्मे भगवान बिरसा मुंडा ने अल्पायु में आदिवासी समाज के लोगों को संगठित कर अंग्रेजी हुकुमत के दांत खट्ठे कर दिये थे।

समाज में बिरसा मुंडा को भगवान की तरह पूजा जाता है। वही बताया कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने रांची के भारतीय प्रबंधन संस्थान के नए भवन का उद्घाटन, ट्रिपल आइटी के नए भवन का शिलान्यास कर शिक्षा, सड़क, रेल से जुड़ी परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से भाजपा जिला महामंत्री कौशल राजपूत,जिला उपाध्यक्ष अनंगपाल सिंह तोमर,जिला उपाध्यक्ष अमर चंद्र राठौर,राहुल गुप्ता,आदित्य चतुर्वेदी,सुनील बाल्मीकि,,मंडल अध्यक्ष दिबियापुर जगमोहन सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश अवस्थी,गुड्डू शिवहरे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने नगर में भ्रमण कर व्यापारियों से मिलकर उनकी समस्याएं जानी

भाजपा जिलाध्यक्ष ने नगर में भ्रमण कर व्यापारियों से मिलकर उनकी समस्याएं जानी

औरैया। दीपावली के त्योहार की शुभकामनाएं देने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने जिले के पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओ के साथ औरैया नगर के विभिन्न मार्केट में भ्रमण कर व्यापारियों,मजदूरों ,ऑटो चालकों आदि से मिलकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी।
और व्यापारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को भी जाना। भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने व्यापारियों को दीपावली की शुभकामना देते हुये कहा कि उनकी हर प्रकार की समस्याओं के निदान के लिए वह सदैव व्यापारियों के साथ खड़े दिखेंगे व उनकी समस्याओं का उचित निदान भी करायेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता का व्यापारियों ने जोरदार स्वागत भी किया। वही भाजपा जिलाध्यक्ष ने बुजुर्गों का मालार्पण कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप दुबे,लल्ला शर्मा,सोनू सोनी,राम जी बाजपेई,गोपाल राजपूत,दीपक पाल,ब्रजेश बंधु रमेश लंबरदार,राजकुमार सक्सेना,मनोज गुप्ता,दीपक पुरवार आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version