तेजस ख़बर

दिबियापुर में भाजपा प्रत्याशी राघव मिश्रा ने दिखाया दम, सांसद साक्षी भी पहुंचे,राघव को लेकर कही बड़ी बात

दिबियापुर में भाजपा प्रत्याशी राघव मिश्रा ने दिखाया दम, सांसद साक्षी भी पहुंचे,राघव को लेकर कही बड़ी बात

दिबियापुर। दिबियापुर नगर पंचायत से भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राघव मिश्र ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को नगर की विभिन्न सड़कों पर आशीर्वाद पदयात्रा निकालकर अपना दमखम दिखाया और अपने लिए समर्थन जुटाने की कवायद की। नारायणी मंडपम से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। पदयात्रा दिबियापुर थाने होते हुए, भगवती गंज स्टेशन रोड से सहायल रोड बेला रोड होकर फ्लाईओवर से वापस नारायणी मंडपम पहुंचकर संपन्न हुई।

यह भी देखें : ड्यूटी में लापरवाही के चलते छह पुलिसकर्मी निलंबित

बेला रोड पर भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज भी पहुंचे और पदयात्रा में चल रहे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिबियापुर में भी विकास के लिए भाजपा सरकार बनाइए। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा, भ्रष्टाचारी, माफिया जेल जा रहे हैं। समर्थकों ने साक्षी महाराज और राघव मिश्रा के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। पदयात्रा जुलूस में भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला महामंत्री कौशल राजपूत, शिव सिंह भारती, धीरेंद्र सिंह गौर, सुखलाल गुप्ता, उमेश राजपूत, कन्हैया लाल गुप्ता, नरेश पोरवाल टेसू, राजेश अग्निहोत्री,गोपी चरण वर्मा गिरीश तिवारी, नीरज गौतम, ललिता दिवाकर, अंकुर तिवारी, आशीष दुबे श्रद्धा मनु चौहान, सवर्ण समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह गौर, डॉक्टर ए के सिंह, पंकज भदौरिया, व्यापारी नेता संतोष सोनी, नवीन गणेश पोरवाल, कुलदीप पोरवाल, जयराम राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष मानश्री कोरी विजय सविता आदि की प्रमुख रूप से भागीदारी रही।

Exit mobile version