तेजस ख़बर

औरैया में सड़क हादसे में घायल भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत

औरैया में सड़क हादसे में घायल भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत

औरैया में सड़क हादसे में घायल भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत

अयाना (औरैया)। पिछले दिनों सड़क हादसे में घायल भाजपा बूथ अध्यक्ष की मंगलवार शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार शाम को शव पैतृक गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। सिहौली निवासी यदुनाथ सिंह पुत्र रघुवीर सिंह सिहौली से ही भाजपा बूथ अध्यक्ष थे। मंगलवार शाम को सैफई में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार सुबह शव पैतृक गांव सिहौली पहुंचने पर कोहराम मच गया।

यह भी देखें : संस्कृत गीत प्रतियोगितामें सुदिति ग्लोबल की छात्रा राज्य स्तर पर चयनित

बेटे अतुल, पवन व बेटी अर्चना, गायत्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।17 सितंबर को किसी काम से अयाना जाते वक्त सडऱापुर मोड़ के पास अयाना की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने बूथ अध्यक्ष की बाइक में टक्कर मार दी थी। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए थे। थानाध्यक्ष भागीरथ सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें : कोविड की एहतियाती डोज लगवाने को मेगा कैंप 29 सितंबर को

Exit mobile version