Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशलखनऊ विधान परिषद की दो सीटों पर भाजपा और सपा प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

विधान परिषद की दो सीटों पर भाजपा और सपा प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

by Tejas Khabar
विधान परिषद की दो सीटों पर भाजपा और सपा प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवारों ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी पद्मसेन चौधरी व मानवेंद्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक के अलावा कई मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी थे।भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन के बाद सपा के उम्मीदवार राम जतन राजभर और राम करण निर्मल ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।

यह भी देखें : जनता लगा देगी ममता के अधिकारों पर प्रतिबंध: मस्त

इस मौके पर विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और पार्टी के विधायक मौजूद थे। दिलचस्प है कि सपा के पास अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा में आवश्यक संख्या नहीं है। सत्तारूढ़ भाजपा और उसके सहयोगियों के पास 403 सदस्यों वाले सदन में 273 सदस्य हैं जबकि सपा के पास केवल 111 विधायक हैं।

यह भी देखें : श्रीकृष्ण जन्मस्थान मार्ग के सौंदर्यीकरण का काम जारी

सपा के गठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के पास केवल आठ विधायक हैं। इस बारे में पूछे जाने पर सपा नेताओं ने दावा किया कि कई विधायक अपने विवेक के अनुसार मतदान करने के लिए तैयार हैं और यही पार्टी के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेगा।
गौरतलब है कि श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद से विधान परिषद की एक सीट खाली हुयी थी जबकि दूसरी पर उपचुनाव भाजपा पार्षद बनवारी लाल दोहरे के पिछली फरवरी को हुये निधन के कारण कराना पड़ रहा है। दोनों सीटों पर 29 मई को मतदान होगा।

You may also like

Leave a Comment