तेजस ख़बर

बिश्नोई सेवा मंडल ने किया पौधारोपण

बिश्नोई सेवा मंडल ने किया पौधारोपण

बिश्नोई सेवा मंडल ने किया पौधारोपण

औरैया। बुधवार को बिश्नोई सेवा मंडल द्वारा काली माता मंदिर इंडियन ऑयल पर बृहद वृक्षारोपण किया गया जिसमें की पगड़िया नीम अशोक के पेड़ लगाए गए। बिश्नोई सेवा मंडल के जिला अध्यक्ष कृष्णा बिश्नोई ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर एक वृक्ष को जरूर लगाना चाहिए महामंत्री अनिल कुमार बिश्नोई ने कहा कि गुरु जंभेश्वर की मान्यता थी कि जीव जंतु प्रकृति उपादन प्राकृतिक सौंदर्य है और यह उपादान मानव जीवन का सौरभ है प्रकृति प्रार्थना परिधान हमारा वैभव है प्रकृति जीवन है जीवन औषधि है |

यह भी देखें : मुस्लिमों को अब सोच समझ कर मौका देगी बसपा: मायावती

प्राण मानव मात्र का आर्थिक स्रोत है बल्कि युगांत एवं क्रांतिकारी भी है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद बिश्नोई ने कहा कि बिश्नोई समाज ने हमेशा पर्यावरण रक्षा की उप मंत्री प्रमोद बिश्नोई ने कहा कि जोधपुर में खेजड़ी पेड़ों की रक्षा के लिए 363 बिश्नोई समाज के लोगों ने अपनी जान दे दी एवं पर्यावरण की रक्षा की। जिला कोषाध्यक्ष किशन बिश्नोई ने कहा कि प्रकृति की रक्षा के लिए हमेशा बिश्नोई संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है इस मौके पर छोटू बिश्नोई, अमन बिश्नोई, अनुराग बिश्नोई मौजूद रहे।

Exit mobile version