Bengaluru beat Mumbai in a super over, Ishaan Kishan's blazing innings did not work

क्रिकेट

बेंगलुरु ने मुंबई को सुपर ओवर में हराया, काम नहीं आई ईशान किशन की धमाकेदार पारी

By

September 29, 2020

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 10वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में हरा दिया। इस मुकाबले में कई उतार चढ़ाव देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 202 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 201 रन ही बना पाई जिससे मुकाबला टाई हो गया। शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस की स्थिति अच्छी नहीं रही लेकिन मुंबई इंडियंस की तरफ से इशान किशन ने 99 रन की धमाकेदार पारी खेली जिसकी बदौलत मुंबई इंडियंस मैच टाई कराने में कामयाब रहा। लेकिन इशान किशन और किरण प्लॉट की पारी काम नहीं आई और यह मुकाबला बेंगलुरु ने सुपर ओवर में जीत लिया।

बंगलौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 201 रन बनाए। मुंबई की टीम ने भी 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन बनाए। मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया। सुपर ओवर में मुंबई की टीम सिर्फ 7 रन बना सकी। आरसीबी ने 8 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। सुपर ओवर में मुंबई इंडियंस की तरफ से 8 रनों का लक्ष्य दिया गया था। उसके लिए विराट कोहली और एबी डिविलियर्स बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। कोहली ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को मैच जीता दिया। इससे पहले मुंबई के लिए सुपर ओवर में कीरोन पोलार्ड ने सुपर ओवर में 5 और हार्दिक पंड्या ने सिर्फ 1 रन बनाए।

इसीलिए कहते हैं यह इनक्रेडिबल प्रीमियर लीग है यहां पर कुछ भी हो सकता है। मुंबई इंडियंस की तरफ से इशान किशन द्वारा 58 गेंद पर 99 रनों की खेली गई धमाकेदार पारी काम न आई। उन्होंने 2 चौके और 9 छक्के लगाए। कीरोन पोलार्ड 24 गेंद पर 60 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के लगाए। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 19 रन बनाने थे। ईशान किशन ने दो छक्के लगाकर मैच को रोमांचक बना दिया था। आखिरी गेंद पर उसे 5 रन बनाने थे, लेकिन पोलार्ड चौका ही लगा सके