निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थी जल्द कराएं आधार लिंक

इटावा

निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थी जल्द कराएं आधार लिंक

By

September 20, 2022

इटावा। निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत जिन महिलाओं के पति की मृत्यु हो जाती है उनको आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा ₹1000 की राशि प्रतिमाह उनके खाते में डाली जाती है। इसलिए निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाएं अपना आधार कार्ड नंबर एवं मोबाइल नंबर को पेंशन पोर्टल पर जल्द से जल्द लिंक करवाएं यह जानकारी जिला जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि निराश्रित महिलाओं की पेंशन बाधित ना हो समय से पेंशन योजना का लाभ मिलता रहे इसके लिए उक्त अभिलेख पेंशन पोर्टल पर लिंक कराया जाना अति आवश्यक है नहीं तो पेंशन बंद हो सकती है।

यह भी देखें: इटावा के विकास को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित जनपद का नाम किया गौरवान्वित

डीपीओ ने कहा कि जिन लाभार्थी महिलाओं ने आधार कार्ड अपडेट करवाया है जिसमें नाम, पता, जन्मतिथि परिवर्तित करवाई है, जिससे नवीन अपडेटेड आधार कार्ड पेंशन पोर्टल पर लिंक कराना आवश्यक है l डीपीओ ने बताया कि निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थी अपनी बैंक की पासबुक,आधार कार्ड की छाया प्रति, मोबाइल संख्या सहित सारे पेपर नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर ले जाकर तत्काल जमा करा दें। उन्होंने बताया कि लाभार्थी स्वयं या घर का कोई सदस्य उक्त अभिलेख जन सेवा केंद्र पर ले जाकर पेंशन पोर्टल पर लिंक करा सकता है। जनपद में अब तक 30490 निराश्रित महिलाएं इस पेंशन योजना के तहत लाभ ले रही हैं। इसमें 11472 महिलाओं ने अभी तक आधार लिंक नहीं है। 30 सितंबर तक पेंशन पोर्टल पर आधार लिंक नहीं करवाने पर पेंशन बंद हो जाएगी।

यह भी देखें: इटावा में ऑनलाइन बिक्री के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन