तेजस ख़बर

हृदय गति रुकने से सेना के जवान की हुई मृत्यु

हृदय गति रुकने से सेना के जवान की हुई मृत्यु

औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सेना के जवान की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गयी।जवान गुवाहाटी के तेजपुर में तैनात था जिसकी मृत्यु की सूचना उसके परिवारीजनों को दी गयी सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गयी।
क्षेत्र के तर्रई गांव निवासी 38 वर्षीय राजीव दोहरे पुत्र रामस्वरूप दोहरे सीमा सड़क संगठन (बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन)जी.आर.ई.एफ तेजपुर असम गुवाहाटी में तैनात था जो वर्ष 2008 में तेजपुर बटालियन में भर्ती हुआ था जिसकी आज सुबह हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई।

यह भी देखें : सक्षम संगठन ने मनाया 16 वां स्थापना दिवस

जिसकी सूचना गुरुवार सुबह तेजपुर असम गुवाहाटी से उसके परिवारीजनों को दी गयी कि राजवीर की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई है जो कि अभी बटालियन में अस्पताल में हैं। जवान की मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। जिसकी मृत्यु की खबर फैलते ही गांव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।राजवीर अपने जाने के बाद अपनी 13 वर्षीय बेटी सुभी, 11 वर्षीय कृष्णा, तथा 9 वर्षीय बेटा अंश के अलावा अपनी पत्नी साधना देवी को छोड़ गया, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। जवान का पार्थिव शरीर देर शाम उसके पैतृक गांव जनपद औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के तर्रई में पहुँचा।

Exit mobile version