तेजस ख़बर

उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान हेतु 15 अक्टूबर तक करें आवेदन, 11 लाख की नगद धनराशि मिलेगी

उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान हेतु 15 अक्टूबर तक करें आवेदन, 11 लाख की नगद धनराशि मिलेगी

उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान हेतु 15 अक्टूबर तक करें आवेदन, 11 लाख की नगद धनराशि मिलेगी

औरैया। कला व संस्कृति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आदि में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्टता के आयाम स्थापित करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल करने वाले उत्तर प्रदेश के ख्यातिलब्ध महानुभावों को वित्तीय वर्ष 2022-23 में ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’ से अलंकृत किए जाने हेतु संस्कृति निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा नामांकन प्राप्त किए जाने हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है। नामांकन निर्धारित प्रारूप पर ऑनलाइन/ऑफलाइन प्रस्तावित हैं।

यह भी देखें : निचली गंग नहर में बहकर आया अज्ञात महिला का शव

पात्रता के लिए आवेदनकर्ता को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। विभिन्न विधाओं/कार्य क्षेत्रों के ऐसे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त महानुभाव, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, दीर्घ साधना के आधार पर श्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त की हो। जिन्होंने देश एवं विदेश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया हो। परन्तु राज्य सरकार अथवा भारत सरकार से पूर्व में किसी अन्य राष्ट्रीय/राज्य पुरस्कार अथवा सम्मान प्राप्त महानुभाव को इस पुरस्कार की पात्रता परिधि में नहीं रखा जाएगा। उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान दिए जाने के लिए चयनित आवेदक को 11 लाख रुपए की नगद धनराशि, अंगवस्त्र एवं ताम्रपत्र/मोमेंटो भेंट स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

यह भी देखें : औरैया में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को किया चिन्हित

Exit mobile version