Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया दीवाल गिरने से जानवरों की मौत

दीवाल गिरने से जानवरों की मौत

by
दीवाल गिरने से जानवरों की मौत

दीवाल गिरने से जानवरों की मौत

अजीतमल।  तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पूठा गांव में हुई बरसात के चलते एक मकान की दीवाल गिर गयी। दीवाल गिरने से चार बकरियां और एक ग़ाय की उसमें दबकर मौत हो गई जबकि तीन बकरियां घायल हो गई रात में ही हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली वहीं सुबह क्षेत्रीय लेखपाल भी पीड़ित के घर पहुंचे । जानकारी के अनुसार अजीतमल विकासखंड के ग्राम पंचायत पूठा निवासी जिंतेंद्र कुमार पुत्र स्व राजेन्द्र सिंह की पांच बकरियां व त्रिभुवन सिंह की तीन बकरियां और एक गाय बच्चा सहित गेट पर बंधी हुई थी। दिन में हुई बरसात के चलते देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे पड़ोसी सर्वेश कुमार पुत्र स्व: लाखन सिंह के मकान की कच्ची दीवार भरभरा गिर गयी। जिसके चलते जितेन्द्र और त्रिभुवन के गेट पर बंधे जानवर उसी में दब गये। दीवाल गिरने को तेज आवाज सुनकर सभी लोग जागे तो देखा गेट में बंधे जानवर उसी में दबे हुये थे। आनन – फानन में जितेंद ने मलवे में दबे जानवरो को बाहर निकाला।

यह भी देखें: एजेंसी से नया ट्रेक्टर ले जा रहे थे घर, रास्ते में खड्ड में गिरा ट्रैक्टर, एक की मौत

लेकिन तब तक जितेंद की तीन बकरियां और एक बकरा व त्रिभुवन सिंह की गाय के बच्चे की दबकर मौत हो चुकी थी। साथ ही पास में रखी जितेंद की साइकिल व चारपाई भी क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना के बाद ग्रामीणों ने कई बार 112 नम्बर डायल किया लेकिन नम्बर नही लगा। जिसके बाद सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी। रात में ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और घटना के सम्बंध में जानकारी ली और घायल जानवरों के उपचार के लिये पशु चिकित्सक को बताया। सुबह नुकसान के आंकलन के लिये क्षेत्रीय लेखपाल भी मौके पर पहुँचे।और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अतुल प्रताप सिंह और प्रधान शिवेंद्र कुमार पीड़ित लोगों के घर पहुँचे। इस संबंध में जब उपजिलाधिकारी अजीतमल अखिलेश कुमार सिंह से फोन से बात करने की कोशिश की तो उनका फोन रिसीव नही हुआ।

यह भी देखें: झूलते हाई टेंशन तारों से बस मालिक झुलसकर नीचे गिरा

You may also like

Leave a Comment