तेजस ख़बर

अनिल कपूर ने फिटनेस का बताया राज

अनिल कपूर ने फिटनेस का बताया राज

अनिल कपूर ने फिटनेस का बताया राज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी फिटनेस का राज बताया है।अनिल कपूर 65 साल की उम्र में भी यंग दिखते हैं।अनिल कपूर ने अपनी फिटनेस का राज बताया है।अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फिटनेस रूटीन का एक वीडियो शेयर किया है। फैंस को फिट रहने के लिए प्रेरित करते हुए अनिल कपूर इस वीडियो में वेट उठाने से लेकर साइकिलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर अपने फैंस को ये भी बता रहे हैं कि वह एक ऐप के जरिए अपनी पूरे दिन की एक्टिविटी ट्रैक करते हैं।

यह भी देखें : आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स का टीजर रिलीज

वह अपने सोने से लेकर खाने तक और कैलोरी बर्न करने से लेकर हर छोटी-छोटी चीज पर नजर रखते हैं। अनिल कपूर ने बताया है कि कि वह खुद को फिट रखने के लिए सुबह उठते ही साइकिलिंग के लिए जाते हैं। जिंदगी में फोकस होने के लिए वह डार्ट खेलते हैं। डार्ट और एक्सरसाइज के जरिए वह अपनी बॉडी में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होने देते, इसके अलावा अनिल कपूर मेंटली खुद को स्ट्रांग रखने के लिए रैप भी करते हैं। अनिल कपूर ने बताया कि सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि बॉडी को सही रखने के लिए सही डाइट होना भी बहुत ही जरुरी है।

यह भी देखें : शक्तिमान का किरदार निभायेंगे रणवीर सिंह!

यह भी देखें : बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी सामंथा रुथ प्रभु !

यह भी देखें : धारावी बैंक से सुनील शेट्टी का फर्स्ट लुक रिलीज

Exit mobile version