Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरइटावा अमरनाथ सेवा मंडल ने अमरनाथ यात्रा 2022 के यात्रा रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र वितरित किए

अमरनाथ सेवा मंडल ने अमरनाथ यात्रा 2022 के यात्रा रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र वितरित किए

by
अमरनाथ  सेवा मंडल ने अमरनाथ यात्रा 2022 के यात्रा रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र वितरित किए

अमरनाथ सेवा मंडल ने अमरनाथ यात्रा 2022 के यात्रा रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र वितरित किए

  • भारत सरकार अमरनाथ यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करें- स्वामी शिवानंद जी महाराज

इटावा । अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल के तत्वाधान में मां काली बाड़ी मंदिर परिसर में सेवा मंडल के सरक्षक स्वामी शिवानंद जी महाराज ने अमरनाथ यात्रा 2022 के यात्रा रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र वितरित किए। अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष महंत स्वामी शिवानंद जी महाराज ने कहा कि भारत सरकार अमरनाथ यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करें ।जम्मू कश्मीर में जिस प्रकार के हालात हैं इन हालातों में भारत सरकार द्वारा अमरनाथ यात्रा कराना एक कठिन परीक्षा जरूर है।

यह भी देखें : अग्नि पथ योजना खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिलाधिकारी एसएसपी किया फ्लैग मार्च

पर सरकार को हर हाल में अमरनाथ यात्रियों की रक्षा करनी चाहिए किसी भी प्रकार की लापरवाही को संत समाज कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। सेवा मंडल के अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने कहा कि अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु इस बार आधार कार्ड के अलावा भी अपनी अन्य आईडी वोटर कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस साथ लेकर जाएं क्योंकि जो लोग वहां जाकर अपनी यात्रा सिम लेते हैं। उन्हें आधार कार्ड पर यात्रा सिम जारी नहीं होगी।

यह भी देखें : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर इटावा पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री

अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन प्रभारी जय सिंह चैहान ने बताया कि इस बार अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सेवा मंडल द्वारा 357 निशुल्क यात्रा प्रमाण पत्र दिलाए गए हैं। महामंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जिन श्रद्धालुओं ने अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल के पास अपना रजिस्ट्रेशन के लिए फार्म जमा किए थे वह अति शीघ्र अपने यात्रा प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें इस अवसर पर सेवा मंडल के उपाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी, आनंद अग्निहोत्री, अनिल कुमार सिंह चैहान, अभिनय सिंह, अनिरुद्ध कुमार, दीपक कुमार, अनुज कुमार यादव, मनीष कुमार ,नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment