तेजस ख़बर

अल्जीरिया फ्रांस को गैस आपूर्ति बढ़ाने के लिए तैयार

अल्जीरिया फ्रांस को गैस आपूर्ति बढ़ाने के लिए तैयार

अल्जीरिया फ्रांस को गैस आपूर्ति बढ़ाने के लिए तैयार

पेरिस। यूरोप में तनावग्रस्त सर्दियों की आशंका के बीच अल्जीरिया फ्रांस के लिए गैस आपूर्ति में बढ़ोत्तरी करने के लिए तैयार हो गया है। यह जानकारी यूरोप1 रेडियो ने रविवार को सूत्रों के हवाले से दी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 25-27 अगस्त को अल्जीरिया की आधिकारिक यात्रा पर थे। श्री मैक्रों की यात्रा के दौरान, फ्रांस की ऊर्जा कंपनी एंजी की सीईओ कैथरीन मैकग्रेगर ने अल्जीरिया के ऊर्जा और खनन मंत्री मोहम्मद अर्कब और अल्जीरिया की तेल और गैस कंपनी सोनाट्रैच के प्रमुख तौफिक हक्कर से मुलाकात की।

यह भी देखें: पाकिस्तान में बाढ़ का तांडव , मरने वालों की संख्या 1000 से पार

यूरोप 1 के अनुसार, अल्जीरिया ने फ्रांस को पहले केवल मौखिक आश्वासन दिया था लेकिन इन मुलाकातों के बाद अब वह फ्रांस के लिए गैस आपुर्ति में 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर सकता है। वर्ष 2021 के बाद वैश्विक कारणों से यूरोप में ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है और यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध और पश्चिम देशों द्वारा मॉस्को के खिलाफ प्रतिबंध लगाए जाने के कारण, ईंधन की कीमतों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है, जिसके कारण यूरोप के कई देशों को आकस्मिक उपायों का सहारा लेना पड़ रहा है।

यह भी देखें: अमेरिका की प्रथम महिला को दोबारा कोराना

Exit mobile version