अक्षरा सिंह ने आमिर खान के साथ किया डांस

बॉलीवुड

अक्षरा सिंह ने आमिर खान के साथ किया डांस, रश्मि देसाई ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो

By

July 28, 2022

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ डांस किया है। आमिर खान के साथ अक्षरा सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षरा सिंह, आमिर खान के साथ उनके गाने ‘चांद सिफारिश’ गाने पर डांस करते नजर आ रही हैं। इस गाने में दोनों के डांस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अक्षरा ने इस डांस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।अक्षरा ने इसके लिए भी मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है कि ‘ये लो जी सनम, हम आ गए आज फिर दिल लेके।

यह भी देखें: इमरजेंसी में अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभायेंगे श्रेयस तलपड़े

रश्मि देसाई ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो

टीवी की जानीमानी अभिनेत्री रश्मि देसाई ने सोशल मीडिया पर वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। रश्मि देसाई अपने ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। रश्मि देसाई ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रश्मि जिम में वर्कआउट करती हुई नजर आ रहीं हैं। वीडियो में रश्मि अलग अलग वर्कआउट करती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा ‘रास्ता कठिन लग सकता है, लेकिन यात्रा वही मायने रखती है जब आसानी, ध्यान और विश्वास के साथ की जाती है।

यह भी देखें: दाग एगो लांछन’ की शूटिंग पूरी होने पर भावुक हुईं आम्रपाली दुबे