Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशलखनऊ अखिलेश यादव ने वीडियो कॉलिंग के जरिए प्रदेश के विभिन्न अंचलों के कार्यकर्ताओं से किया संवाद

अखिलेश यादव ने वीडियो कॉलिंग के जरिए प्रदेश के विभिन्न अंचलों के कार्यकर्ताओं से किया संवाद

by
akhilesh yadav
अखिलेश यादव ने वीडियो कॉलिंग के जरिए प्रदेश के विभिन्न अंचलों के कार्यकर्ताओं से किया संवाद
  • वीडियो कॉल पर अखिलेश यादव को देख भावुक हुए सपा कार्यकर्ता
  • सपा कार्यकर्ताओं ने 2022 में सरकार बनाने का लिया संकल्प
  • समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे सपा कार्यकर्ता

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीडियोकाॅलिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न अंचलों में अपने पार्टी नेताओं से लगातार सम्पर्क कर रहे हैं और उनसे संगठन तथा प्रदेश की राजनीति पर भी चर्चा कर रहे हैं। कार्यकर्ता अपने फोन पर उनकी आवाज सुनते ही भावुक हो उठते है। जोश में वे बारम्बार सन् 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जुटने का संकल्प लेते नजर आ रहे है। अखिलेश यादव को देखते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भावुक हो गए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से 2022 में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया..

यह भी देखें… औरैया में मां बेटी सहित तीन और कोरोना संक्रमित, कुल मरीज संख्या 92 हुई

अखिलेश यादव ने आज आजमगढ़ के सपा नेता दीपक से सम्पर्क किया। उन्होंने बताया कि समाजवादी सरकार में पूर्वाचंल एक्सप्रेस-वे की योजना के माध्यम से पूर्वाचंल में विकास को बढ़ावा देने का बड़ा काम किया गया था। आज इस हाइवे का काम शिथिल पड़ गया है। समाजवादी सरकार के समय के प्लान में भी तब्दीली कर दी गई है। दीपक ने जनपद में मेडिकल कालेज दिए जाने के लिए भी आभार जताया जहां आज गरीबों का इलाज हो रहा है। दीपक ने आभार जताते हुए कहा कि आजमगढ़ में वह सपा की जड़ों को मजबूत कर रहे हैं 2022 में सपा की ही सरकार बनेगी।

यह भी देखें… औरैया में पांच मोटरसाइकिल सहित तीन चोर गिरफ्तार

वही फर्रूखाबाद के मन्नन खां का आम का बाग है। वे कहते हैं इस बार घाटा आ गया है। आम बागवान अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आम की फसल की बिक्री पर निर्भर होते हैं। इस बार कई बार आंधी-वर्षा ओलावृष्टि से आम के बागों को बहुत नुकसान पहुंचा है। मन्नान साहब ने विश्वास दिलाया कि वे समाजवादी पार्टी की बराबर मदद करते रहेंगे और 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाएंगे।

यह भी देखें… कोरोना से जिंदगी की जंग में दो की जान गई

इसके बाद अखिलेश यादव ने संतकबीर नगर के पूर्व सांसद सुरेन्द्र यादव के परिवार से बात की मनीष यादव ने बताया कि वे पार्टी संगठन की मजबूती में लगे हुए है। जनता से निरन्तर सम्पर्क किया जा रहा है। समाजवादी सरकार के विकास कार्यों से जनता को अवगत करा रहे हैं। इसी जनपद के जयराम पाण्डेय से भी अखिलेश यादव ने बात की। इसके अलावा अजीम खां से भी सम्पर्क किया।

यह भी देखें… सांसद ने सरावा में एक सौ पांच फीट ऊंचा फहराया राष्ट्रीय ध्वज

उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने परिवार के सदस्यों से भी मिलाया। अखिलेश यादव ने वीडियोंकाॅलिंग से आगरा के राजपाल यादव से वार्ता की। उनका कहना था कि आगरा में विकास का कार्य सिर्फ समाजवादी सरकार ने किया था। भाजपा सरकार ने तो आगरा को तबाह कर दिया है। नागरिक सुविधाएं अस्तव्यस्त हैं। मंहगाई से जनता त्रस्त है।

यह भी देखें… बच्चे न होने पर विवाहिता को जहर देकर मार डाला!

गाजीपुर के समाजवादी नेता अमला यादव के निधन के पश्चात आज उनके भाई से फोन पर अखिलेश यादव की बात हुई। यादव ने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाते हुए साहस से इस दुःख को सहन करने के लिए कहा। कानपुर में अभिमन्यु गुप्ता से अखिलेश यादव ने जब सम्पर्क किया तो उन्होेंने बताया कि प्रवासी श्रमिकों की उन्होंने अपने साथियों के साथ लगातार मदद की।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की व्यापारियों, ठेला-पटरी वालों की आवाज उठाने के लिए प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार छोटी इकाइयों की मदद नहीं कर रही है। छोटा धंधा करने वाले कारोबारी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का बहुप्रचारित पैकेज किसके लिए है? क्या उससे बड़े उद्योगपति ही लाभान्वित होंगे।

यह भी देखें… दावत से लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला मौके पर मौत

अखिलेश यादव ने उन्नाव में पत्रकार शुभम मणि त्रिपाठी की गोली मार कर हत्या किए जाने की निंदा करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में माफियाराज है। भाजपा सरकार में पत्रकारों पर हमला आम बात है। पत्रकारिता की स्वतंत्रता भाजपा के कारण खतरे में है। भाजपा लोकतंत्र को भी आतंकित करना चाहती है। कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है।

यह भी देखें… कोरोना से जिंदगी की जंग में दो की जान गई

भाजपा सरकार के कारण उत्तर प्रदेश ‘‘हत्या प्रदेश‘‘ बनने की राह पर है। यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ से यूपी संभल नहीं रहा है। उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आगे उ होने कहा कि कोरोना काल में भी भाजपा सरकार में लूट, हत्या, बलात्कार, गांव-गांव तक झगड़े, लाठी-गोली का चलन है। राज्य में अपराधों की बाढ़ आ गई है। प्रदेश अराजकता का शिकार है। भाजपा सांसद विधायक, नेता थानों पर हमला करते रहे हैं। उन्होंने कानून को हाथ में ले रखा है। सत्ता का दुरूपयोग करने में भाजपा को कोई लोकलाज नहीं है।

You may also like

Leave a Comment