तेजस ख़बर

बेटे को फोन करने के बाद पिता ने यमुना में लगाई

बेटे को फोन करने के बाद पिता ने यमुना में लगाई

बेटे को फोन करने के बाद पिता ने यमुना में लगाई

(औरैया) अयाना यूपी के औरैया जिले में अयाना थाना क्षेत्र में कानपुर दबाई लेने के लिए निकले वृद्ध ने बेटे को फोन कर आत्महत्या करने की बात कहकर पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी। नदी किनारे मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी देने के साथ शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।कस्बा अयाना निवासी हरवंश सिंह 64 वर्ष को दबाई लेने कानपुर जाने के लिए मंगलवार सुबह बेटे रघुराज ने कस्बे से आटो में बैठाया था। हरवंश कानपुर जाने के बजाय आटो से ही भीखेपुर होते हुए जुहीखा यमुना नदी पुल पर पहुंच गया। वहां उसने पहले अपनी बेटी रानी को फोन कर आत्महत्या करने की बात बताई। इसके बाद करीब 10 बजकर 55 मिनट पर अपने छोटे बेटे ओमप्रकाश से फोन करके कहा कि वह यमुना में कूदकर आत्महत्या करने जा रहा है। उसका बैग, जूते व छड़ी जुहीखा पुल रखे है आकर उठा ले।

यह भी देखें: मॉक ड्रिल के जरिए किसी भी तरह की आपदा से निपटने का रिहर्सल किया

वृद्ध ने फोन काटने के बाद यमुना नदी में छलांग लगा दी। नदी के पास बैठे हीरू निषाद, छुट्टू, विश्वजीत व बंटी बाल्मीकि ने वृद्ध को नदी में छलांग लगाते देख अयाना पुलिस को सूचना दी। और नदी मेंं उतरकर वृद्ध की तलाश शुरु की। 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद शव को यमुना नदी से खोजकर बाहर निकाला। हरवंश की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के बड़े बेटे सुधीर सिंह ने बताया कि पिता अपनी बीमारी का इलाज कराने और बैंक के केसीसी लोन की वजह से परेशान रहते थे। मौके पर पहुंची अयाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष भागीरथ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें: प्रतियोगी परीक्षाओं का निःशुल्क प्रशिक्षण जनपद मुख्यालय पर भी संचालित करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

Exit mobile version