भाजपा नेता की हत्या की साजिश रचने वाले अधिवक्ता पिता पुत्र गिरफ्तार,25-25 हजार का इनाम भी था घोषित

कानपुर देहात

भाजपा नेता की हत्या की साजिश रचने वाले अधिवक्ता पिता पुत्र गिरफ्तार,25-25 हजार का इनाम भी था घोषित

By

May 21, 2022

भाजपा नेता की हत्या की साजिश रचने वाले अधिवक्ता पिता पुत्र गिरफ्तार,25-25 हजार का इनाम भी था घोषित

कानपुर देहात । उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के भोगनीपुर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरेश तिवारी की हत्या के मामले में साजिश रचने के आरोपी अधिवक्ता पिता-पुत्र को पुलिस ने शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। दोनो की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की हत्या के षड्यंत्र में आरोपी अधिवक्ता पुष्कल पराग दुबे व उसके बेटे अंबुज पराग उर्फ तनसय की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

पिता पुत्र गिरफ्तार,25-25 हजार के इनामी भी घोषित थे

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए पुलिस व स्वट टीम ने पुष्कल और अंबुज को हरदुआपुल पुखरायां के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि भोगनीपुर के पुखरायां में पांच मार्च को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सघन विकास समिति के सदस्य राजेश तिवारी के बेटे और भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरेश की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद तीन आरोपी को जेल भेजा दिया गया था।पुलिस की जांच में अधिवक्ता पुष्कल पराग और उसके बेटे अंबुज की भूमिका भी पाई गई। पुलिस को पता चला कि समिति की जमीन पर अधिवक्ता की नजर थी। इस पर वह खुद कब्जा करना चाहता था।

यह भी देखें : पुलिस का ऑपरेशन पाताल अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़