एडिली पेंगुइन की संख्या तेजी से घट रही है: वैज्ञानिक

विश्व

एडिली पेंगुइन की संख्या तेजी से घट रही है: वैज्ञानिक

By

October 12, 2022

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष अंटार्कटिक वैज्ञानिकों ने कहा है कि एडिली पेंगुइन की आबादी तेजी से घट रही है। ऑस्ट्रेलियाई अंटार्कटिक डिवीजन (एएडी) द्वारा मंगलवार को प्रकाशित शोध के अनुसार पिछले एक दशक में पूर्वी अंटार्कटिक तट पर एडिली पेंगुइन की आबादी में 43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। लुईस इमर्सन और कॉलिन साउथवेल के नेतृत्व में एएडी के पारिस्थितिकीविदों ने 100 किलोमीटर समुद्र तट के साथ 52 द्वीपों का सर्वेक्षण किया।

यह भी देखें : द. अफ्रीका की विश्व कप स्क्वाड में प्रीटोरियस की जगह जैनसेन

उन्होंने पाया कि उस अवधि में घोंसलों की संख्या 176,622 से घटकर 99,946 हो गई। उनके आंकड़ों के अनुसार पूर्वी अंटार्कटिका के विपरीत अन्य जगह एडिली पेंगुइन आबादी स्थिर है। उल्लेखनीय है कि एडिली पेंगुइन प्रजाति पूरे अंटार्कटिक तट पर पाई जाती है। शोधकर्ताओं का मानना है कि पर्यावरणीय में बदलाव के कारण इनकी संख्या में गिरावट आ रही हैं।

यह भी देखें : वेनेजुएला में भूस्खलन से 36 की मौत

विज्ञप्ति में कहा गया है 2000 के दशक के मध्य में कॉलोनी से सटे पांच साल की व्यापक ग्रीष्मकालीन समुद्री बर्फ से शुरू में यह जनसंख्या गिरावट शुरू हुई। वयस्कों के चारागाह क्षेत्रों तक पहुंच में बाधा उत्पन्न की और देखा गया कि वस्तुत कोई भी पेंगुईन के बच्चे जीवित नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इनकी आबादी जितनी घटेगी,व्यक्तियों के लिए जीवित रहना उतना ही कठिन होगा।