Home देश राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों के लिए करीब 54 लाख लोगों ने कराया पंजीयन

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों के लिए करीब 54 लाख लोगों ने कराया पंजीयन

by Tejas Khabar
राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों के लिए करीब 54 लाख लोगों ने कराया पंजीयन

जयपुर। राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 23 जून से शुरू होने वाले राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों के प्रति प्रदेश के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और इसमें भाग लेने के लिए लगभग 54 लाख लोगों ने अपना पंजीयन कराया है जो एक विश्व कीर्तिमान होगा।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर प्रदेश में गत वर्ष 29 अगस्त से राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई और इसमें तीस लाख लोगों के भाग लेने से मिली सफलता के बाद श्री गहलोत ने शहरी क्षेत्रों में भी इन खेलों का आयोजन करने की घोषणा की और अब ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ये खेल एक साथ अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 23 जून से शुरू होने जा रहे जिसमें भाग लेने की अंतिम तिथि गत 15 जून की शाम तक 53 लाख 84 हजार से अधिक लोगों ने इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए अपना पंजीयन कराया है जो विश्व में पहली बार किसी प्रतियोगिता में इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और राजस्थान एक विश्व कीर्तिमान स्थापित करेगा।

 यह भी देखें : कुपोषित बच्चों के लिए चार माह तक चलेगा ‘संभव 3.0’ अभियान

खेल विभाग के शासन सचिव नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि ग्रामीण ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए 41 लाख 48 हजार से ज्यादा लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है जबकि शहरी ओलंपिक खेलों के लिए 12 लाख 36 हजार से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया है। गुरुवार शाम तक ग्रामीण ओलंपिक खेलों में सर्वाधिक 12 लाख 48 हजार 622 रजिस्ट्रेशन कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुए हैं। इनमें 9 लाख 72 हजार 992 पुरुष एवं 2 लाख 75 हजार 554 महिलाएं हैं। टेनिस बॉल क्रिकेट के लिए कुल 8 लाख 1 हजार 82 रजिस्ट्रेशन हुए हैंजिनमें 7 लाख 26 हजार 570 पुरुष एवं 74 हजार 485 महिलाएं हैं। रस्साकशी प्रतियोगिता के लिए हुए 7 लाख 67 हजार 919 रजिस्ट्रेशन में से 5097 पुरुषों एवं 7 लाख 62 हजार 667 महिलाओं के हैं।

इसी प्रकार खो-खो प्रतियोगिता के लिए कुल 5 लाख 82 हजार 674 रजिस्ट्रेशन हुए हैंजिनमें से 3234 पुरुष एवं 5 लाख 79 हजार 439 महिलाएं हैं। वॉलीबॉल के लिए हुए 3 लाख 38 हजार 339 रजिस्ट्रेशन में से 2 लाख 70 हजार 213 पुरुषों एवं 68 हजार 106 महिलाओं के हैं। वहींफुटबॉल के लिए हुए 2 लाख 87 हजार 194 रजिस्ट्रेशन में से पुरुषों के 2 लाख 34 हजार 222 एवं महिलाओं के 52 हजार 957 हैं। जबकि शूटिंग बॉल के लिए हुए 1 लाख 31 हजार 341 रजिस्ट्रेशन में से पुरुषों के 1 लाख 28 हजार 976 एवं महिलाओं के 2364 हैं।

यह भी देखें : झावर पुरवा में 35 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में दो एवं पुलिस पर पथराव,तोड़फोड़ के मामले में मृतक के दो भाई समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

श्री ठकराल ने बताया कि शहरी ओलंपिक खेलों में टेनिस बॉल क्रिकेट के लिए सर्वाधिक 2 लाख 72 हजार 802 रजिस्ट्रेशन हुए हैंजिनमें से 2 लाख 50 हजार 345 पुरुष एवं 22 हजार 447 महिलाएं हैं। एथलेटिक्स (100 मीटर) के लिए 2 लाख 62 हजार 668 रजिस्ट्रेशन हुए हैंजिनमें से 1 लाख 37 हजार 261 पुरुष एवं 1 लाख 25 हजार 393 महिलाएं हैं। एथलेटिक्स (200 मीटर) के लिए हुए 1 लाख 14 हजार 448 रजिस्ट्रेशन में से 65 हजार 692 पुरुष एवं 48 हजार 752 महिलाएं हैं।

इसी प्रकार एथलेटिक्स (400 मीटर) के लिए हुए 53 हजार 345 रजिस्ट्रेशन में से 35 हजार 410 पुरुष एवं 17 हजार 935 महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि शहरी ओलंपिक खेलों में कबड्डी के लिए कुल 1 लाख 91 हजार 112 रजिस्ट्रेशन हुए हैं जिनमें से 1 लाख 36 हजार 998 पुरुष एवं 54 हजार 104 महिलाएं हैं। खो-खो में भाग लेने के लिए कुल 1 लाख 50 हजार 53 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया हैजिनमें से 683 पुरुष एवं 1 लाख 49 हजार 370 महिलाएं हैं। इसी प्रकारवॉलीबॉल में भाग लेने के लिए 81 हजार 324 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया हैजिनमें से 61 हजार 538 पुरुष एवं 19 हजार 786 महिलाएं हैं। वहीं फुटबॉल खेल में भाग लेने के लिए 72 हजार 618 रजिस्ट्रेशन हुए हैं जिनमें से 56 हजार 332 पुरुष एवं 16 हजार 282 महिलाएं हैं। जबकि बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए कुल 38 हजार 731 रजिस्ट्रेशन हुए हैंजिनमें से 22 हजार 995 पुरुष एवं 15 हजार 735 महिलाएं हैं।

यह भी देखें : जायंटस ग्रुप ऑफ़ दिबियापुर सहेली ने रक्तदान दिवस पर गोष्ठी आयोजित की

उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में ग्राम पंचायत एवं नगरपालिका स्तर तक इन खेलों का आयोजन किया जाएगा। खेलों में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों में विशेष उत्साह नजर आ रहा है। राज्य सरकार ने इन खेलों के लिए 50 लाख रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा था जिसकी तुलना में कहीं ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। खिलाड़ियों और टीमों ने खेलों के लिए उत्साह के साथ जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 29 अगस्त (अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस) के अवसर पर इन खेलों का समापन होगा और ये खेल प्रदेश के खेल इतिहास में मील का पत्थर साबित होंगे।

You may also like

Leave a Comment