तेजस ख़बर

प्रयागराज में चेकिंग अभियान में पौने दो लाख रूपए जुर्माना वसूला

प्रयागराज में चेकिंग अभियान में पौने दो लाख रूपए जुर्माना वसूला

प्रयागराज में चेकिंग अभियान में पौने दो लाख रूपए जुर्माना वसूला

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (उमरे) के प्रयागराज मण्डल में प्रयागराज और छिवकी रेलवे स्टेशन और ट्रेन के भीतर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाकर 337 यात्रियों से एक लाख 73 हजार रूपए जुर्माना वसूल किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरूवार को मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाकर प्रयागराज स्टेशन पर 53 यात्रियों से कुल 25 हजार 650 रूपए जुर्माना वसूल किया गया। इसमें तीन बिना टिकट यात्रा करने वालों से 11610, चार अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों से 1500, गंदगी फैलाने वाले 13 यात्रियों से 1700 और छह बिना बुक किए सामान ले जाने वाले यात्रियों से 10840 रूपए शामिल हैं।

यह भी देखें : पूर्व सैनिकों ने वीरता , शोर्य और बलिदान का प्रतीक कारगिल विजय दिवस मनाया

इसी प्रकार छिवकी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान के तहत कुल 284 यात्रियों से 1,47,430 रूपए जुर्माना के वसूल किए गए। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर 166 बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से 1,05,680, अनियमित यात्रा करने वाले 104 यात्रियों से 40350, गंदगी फैलाने वाले 14 यात्रियों से 1400 रूपए जुर्माना वसूल किया गया। उन्होंने बताया कि चेकिंग अभियान में सात अवैध वेंडरों को पकड़कर अग्रिम कार्रवाही के लिए पुलिस को सुपुर्द किया गया।

Exit mobile version