Home देशजम्मू कश्मीर जम्मू बेस कैंप से 1221 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

जम्मू बेस कैंप से 1221 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

by Tejas Khabar
जम्मू बेस कैंप से 1221 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

जम्मू। यहां भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से ‘बम बम भोले’ का जाप करते हुए 1221 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था शुक्रवार को श्री अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री 54 वाहनों के बेड़े में पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों के लिए रवाना हुए।

यह भी देखें : योगी ने निशानेबाज स्वप्निल कुसाले को दी बधाई

बालटाल के लिए 395 तीर्थयात्री और पहलगाम के लिए 826 तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आधार शिविर से रवाना हुए। पिछले साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में दर्शन किए। 52 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी।

You may also like

Leave a Comment