Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया करंट लगने से युवक की मौत

करंट लगने से युवक की मौत

by Tejas Khabar
करंट लगने से युवक की मौत

खेत पर बांस काटने गया था युवक

थाना क्षेत्र के भरतौल में बुधवार सुबह बांस काटने गए युवक की 220000 लाइन से करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए सैफई ले गए। वहां से सफदर जग अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। भरतौल निवासी अशोक सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे बेटा अरुण 22 गांव के रविंद्र सिंह की सबमर्सिबल के पास खड़े बांस के पेड़ से बांस काट रहा था। इस दौरान उसे ऊपर से निकली 220000 केवी लाइन से करंट लग गया।

यह भी देखें : ललितपुर में लापता युवक का शव गोविंद सागर बांध में मिला

इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी अयाना ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे चिचौली रेफर कर दिया। वहां आराम न मिलने पर परिजन उसे सैफई ले गए। देर रात को हालत बिगड़ जाने पर डॉक्टरों ने उसे सफदर जग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर परिजन रोने- बिलखने लगे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच एसआई नसीरुद्दीन को सौंपी गई है।

You may also like

Leave a Comment