Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बताए गए आदर्शों पर युवाओं को चलने की जरूरत_ भुवन प्रकाश गुप्ता

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बताए गए आदर्शों पर युवाओं को चलने की जरूरत_ भुवन प्रकाश गुप्ता

by Tejas Khabar
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बताए गए आदर्शों पर युवाओं को चलने की जरूरत_ भुवन प्रकाश गुप्ता

औरैया । पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओ के साथ श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कहा की अटल जी के योगदान को हर भारतीय सदैव याद रखेगा। उन्होंने उनकी पंक्ति को याद करते हुए बताया कि सत्ता का खेल तो चलेगा, सरकारे आएगी व जाएगी पार्टियां बनेगी बिगड़ेगी मगर यह देश रहना चाहिए।

यह भी देखें : सांस्कृतिक व आध्यात्मिक परंपरा का प्रतिनिधित्व करती है कला : योगी

देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए ये उनकी पंक्ति को लोग आज भी याद करते हैं भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने कहा कि जीवन भर राष्ट्र को समर्पित रहने वाले ऐसे महापुरुष के आदर्शों से प्रेरित होकर समाज के लिए कार्य करना सौभाग्य की बात है। हिमालय की तरह मजबूत उच्च सोच, समुद्र की तरह व्यापक मन वाले अटल बिहारी वाजपेयी अमूल्य कार्यों के माध्यम से जो देश की सेवा कर गए उनके योगदान को हर भारतीय सदैव याद रखेगा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी जनसंघ से लेकर भाजपा तक छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते थे। थे और आम जन मानस के दुखों को अपना दुख मानकर उनकी सेवा की थी।

यह भी देखें : सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने पूर्व भारत रत्न प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सदैव अटल रहने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बताए गए आदर्शों पर युवाओं को चलने की जरूरत है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप दुबे, अमर चन्द्र राठौर जिला उ‌पाध्यक्ष, विशाल शुक्ला व राहुल गुप्ता जिलामंत्री,विशम्भवर सिंह भदौरिया पूर्व जिला महामंत्री ,दिनेश मिश्रा ,जगमोहन सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष दिबियापुर, श्याम सिंह कुशवाहा, आदित्य चतुर्वेदी, मनोज गुप्ता, बीर सिंह पाल आदि उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment