Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेश मोदी हैं तो देश सुरक्षित : स्वतंत्रदेव

मोदी हैं तो देश सुरक्षित : स्वतंत्रदेव

by Tejas Khabar
मोदी हैं तो देश सुरक्षित : स्वतंत्रदेव

जौनपुर । उत्तर प्रदेश की जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है और, दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के मां कैलाशी देवी इंटर कालेज पुरूउपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि मोदी योगी के पास अपना घर नहीं है उन्होंने पूरे देश को अपना परिवार मान लिया है। उन्होंने अपना जीवन देश की जनता के नाम न्योछावर कर दिया है।उनकी सोच है प्रत्येक नागरिक का अपना घर हो। देश के नौजवान शिक्षित हो समृद्ध बने और 2047 तक भारत पूरी दुनिया पर राज करे।

यह भी देखें : प्रयागराज जंक्शन को मिली रेल कोच रेस्टोरेंट की सौगात

उन्होने कहा कि कुछ लोग जनता को गुमराह कर वोट लेना चाहते हैं। 2017 के पहले प्रदेश में गुंडाराज हुआ करता था, आम नागरिक सुरक्षित नहीं था, लेकिन बाबा के आते ही गुंडे बिल में घुस गए वे बिल से निकलने के लिए तड़प रहें हैं, वे भागे नहीं है भूमिगत हुए हैं, आपने जरा सी चूक की तो वे फिर प्रकट हो जाएंगे। सिंह ने कहा कि भाजपा का राजनीति में एक गौरवशाली इतिहास रहा है, भाजपा के लिए राजनीति कोई व्यापार नहीं बल्कि एक मिशन है और इसी मिशन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आमजन के हित की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अटल बिहारी वाजपेई जी के नेतृत्व में जनहितवादी राजनीति करते हुए लोगों को आधारभूत सुविधाएं प्रदान करने का काम किया था |

यह भी देखें : जायंट्स ग्रुप ऑफ दिबियापुर सहेली की पदाधिकारियों ने सीएचसी में कार्यरत असहाय कर्मचारी को व्हील चेयर की प्रदान

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस काम को न केवल आगे बढ़ा रहे हैं, बल्कि उन्होंने जनहित वादी नीति को एक बहुत अच्छे मुकाम पर पहुंचा है और यह सब इसलिए हो पाया है क्योंकि भाजपा के लिए राजनीति कभी व्यापार नहीं बल्कि एक मिशन रही है। उन्होंने कहा कि सीरीया में फंसे लोगों को मोदी ही घर वापस ला सकते हैं। श्री नगर के लालचौक पर आपका तिरंगा लहराते रहे इसलिए कमल खिलना जरूरी है। आतंकवादी भागे नहीं है मोदी के डर से पाकिस्तान में छिपे हुए हैं और वे मौके की तलाश में हैं। उन्होंने जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए सरकार की अनेक उपलब्धियां गिनाई।

You may also like

Leave a Comment