Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया पानी घटा, शिविरों से घर लौटने लगे लोग

पानी घटा, शिविरों से घर लौटने लगे लोग

by
पानी घटा, शिविरों से घर लौटने लगे लोग

पानी घटा, शिविरों से घर लौटने लगे लोग

प्रशासन ओर विना देखे ग्रामीण खुद ही सफ़ाई करने में जुटे

अयाना। जलस्तर घटने से यमुना नदी किनारे के लोगाें की जान में जान आ रही है। बाढ़ राहत शिविरों से लोगों का वापस अपने घरों में लौटने का सिलसिला शुरु हो गया है। बाढ़ राहत शिविरों में अब बहुत कम ही लोग बचे हैं जिनके घरों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा है। उधर गंगा घाटों पर भी रौनक लौटने लगी है। लोगों ने प्रशासन के रुख का इंतजार न करते हुए खुद ही गांव की गलियों से यमुना के कीचड़ को साफ करने की पहल शुरु कर दी है। कोटा बैराज से यमुना नदी में छोड़े गए 12 लाख क्युसेक पानी से अजीतमल व सदर तहसील के 20 गांवों में भयंकर तबाही मचाई।

यह भी देखें : जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदेय स्थलों के सम्भाजनको लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

रविवार व सोमवार को घटे जलस्तर से पानी के घरों को छोड़ने पर लोग राहत शिविरों से वापस अपने घरों को लौटने लगे है। लोग अपने आशियाने को सवारने में जुट गए है। वहीं झोपड़ी में रहने वाले लोग अपनी झोपड़ी की मररम्म व नई झोपड़ी रखकर भोजन बनाने के लिए चूल्हा व अन्य वस्तुओं का इंतजाम करने में लगे है।पानी घट जाने के बाद से लोगों को कीचड़, बदबू और सडांध , मिट्टी कटान लोगों के किये परेशानी का सबब बनी हुई है। सोमवार को बीझलपुर गांव में ग्रामीणों ने प्रशासन के रुख का इंतजार किये बिना ही घरों व गलियों को साफ करने की मुहीम शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि बदबू की वजह स बहुत परेशानी हो रही है। अभी तक प्रशासन की ओर से दबाइयों का छिड़काव शुरू नहीं किया गया है।

यह भी देखें : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाये जाएँ – जिलाधिकारी

You may also like

1 comment

Leave a Comment