Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशलखनऊ दुनिया के सामने भारत को एक नई पहचान दी अटल ने: योगी

दुनिया के सामने भारत को एक नई पहचान दी अटल ने: योगी

by
दुनिया के सामने भारत को एक नई पहचान दी अटल ने: योगी

दुनिया के सामने भारत को एक नई पहचान दी अटल ने: योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि दुनिया में भारत को एक नई पहचान देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्वीकार्यता छह दशक तक राजनीति के क्षितिज पर रही। श्री वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धाजंलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक ऐसा चमकता सितारा हैं, जिनकी सर्वस्वीकार्यता छह दशक तक राजनीति के क्षितिज पर रही।

यह भी देखें : नोएडा पावर कंपनी का अधिग्रहण करेगी यूपी सरकार!

उन्होने देश और दुनिया के सामने भारत को एक नई पहचान दी। उत्तर प्रदेश अटल के पूर्वजों की भूमि थी। उन्होने एक पत्रकार एवं सांसद के रूप में उत्तर प्रदेश की धरती को अपनी कर्मभूमि के रूप में चुना। पहले वह बलरामपुर से सांसद बने। बाद में, पांच बार संसद में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करके तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। श्री योगी ने कहा कि राजनीति केवल राजनीति के लिए नहीं, बल्कि मूल्यों और सिद्धान्तों के लिए होनी चाहिए। देश के समग्र विकास की होनी चाहिए।

यह भी देखें : पिछड़ों और मुसलमानों के विरुद्ध फर्जी मुकदमे वापस ले योगी सरकार: रामगोपाल

इन्हें स्थापित करने का श्रेय अटल जी को जाता है। उनमें अनेक दिव्य गुण थे। वह एक पत्रकार, लेखक, कवि व जनप्रिय राजनेता थे। सम व विषम परिस्थितियों में व्यक्ति कैसे कार्य करे, यह अटल जी के व्यक्तित्व में झलकता है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश में लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमें कैसे मिलकर कार्य करना है यह सब स्वर्गीय अटल जी ने हमें सिखाया। चाहे वह सत्ता पक्ष में रहे हों या विपक्ष में रहे हों, हर दल में अटल जी के बारे में लोगों के मन में एक पवित्र श्रद्धा व धारणा थी। लोग उसी श्रद्धाभाव के साथ उन्हें सम्मान भी देते थे।

यह भी देखें : मुख्यमंत्री योगी आज करेंगे पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दौरा

लोग उसी श्रद्धाभाव के साथ उन्हें सम्मान भी देते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय अटल जी ने जो नींव रखी, आज उस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी मजबूती के साथ दुनिया के सामने विकास, लोक कल्याण, सुशासन का मॉडल खड़ा कर रहा है। जो सपना कभी एक संकल्प के रूप में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय ने देखा था, उन संकल्पों को अटल जी एवं उनके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है।

यह भी देखें : यूपी के 19 जिलों में 40 फीसदी से कम बारिश,योगी ने दिया मदद का भरोसा

You may also like

Leave a Comment