Home देशदिल्ली प्रल्हाद जोशी ने राहुल को बताया ‘नकली गांधी’

प्रल्हाद जोशी ने राहुल को बताया ‘नकली गांधी’

by
प्रल्हाद जोशी ने राहुल को बताया 'नकली गांधी'

प्रल्हाद जोशी ने राहुल को बताया ‘नकली गांधी’

नयी दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘ नकली गांधी’ करार दिया। श्री जोशी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, “राहुल गांधी महात्मा गांधी के वंशज नहीं हैं, वह नकली गांधी हैं।” यह टिप्पणी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आई जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उन पर हमला इसलिए किया जा रहा है क्योंकि वह बेरोजगारी, मूल्य वृद्धि और सांंप्रदायिक विभाजन जैसे मुद्दों पर सवाल उठा रहे हैं।

यह भी देखें : दो राज्यों के बीच फंसे गांवों को बिजली देने के लिए बनेगी राष्ट्रीय नीति

श्री गांधी ने शुक्रवार सुबह कहा, “वे गांधी परिवार पर हमला क्यों करते हैं? ऐसा इसलिए है क्योंकि हम एक विचारधारा के लिए लड़ते हैं और भारत में करोड़ों लोग हमारे साथ हैं।” उन्होंने कहा ,“मेरे परिवार ने अपने जीवन का बलिदान दिया है। हम इस विचारधारा के लिए लड़ते हैं। हम दर्द महसूस करते हैं जब भारत सांप्रदायिक आधार पर विभाजित होता है, जब किसी को दलित होने के लिए पीटा जाता है तो हमें दर्द होता है, जब एक महिला को पीटा जाता है, तो हम दर्द महसूस करते हैं , इसलिए हम लड़ते हैं,”।

यह भी देखें : कांग्रेस ने पहले देश लूटा, अब अराजकता फैला रही है : भाजपा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बीच कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, ‘वे संसद से लेकर सड़कों तक विरोध करें तो भी उनका भ्रष्टाचार छुपाया नहीं जा सकता, वे जांच एजेंसियों से क्यों डरते हैं? वे सड़कों पर आकर क्या छिपाने की कोशिश कर रहे हैं?” देश भर में कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर और दिल्ली में संसद भवन और कांग्रेस मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने श्री गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के कई अन्य शीर्ष नेताओं तथा पार्टी के लगभग सभी सांसदों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं को शुक्रवार शाम रिहा कर दिया गया।

यह भी देखें : मायावती का केंद्र सरकार पर आरोप विपक्ष को गैर वाजिब मुद्दों में उलझा रही है

You may also like

Leave a Comment