Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया औरैया के समाजसेवियों ने अभियान चलाकर 48 टन कूड़ा कचरा यमुना में जाने से रोका

औरैया के समाजसेवियों ने अभियान चलाकर 48 टन कूड़ा कचरा यमुना में जाने से रोका

by
औरैया के समाजसेवियों ने अभियान चलाकर 48 टन कूड़ा कचरा यमुना में जाने से रोका

औरैया के समाजसेवियों ने अभियान चलाकर 48 टन कूड़ा कचरा यमुना में जाने से रोका

  • निरंतर पानी बढ़ने से औरैया में यमुना तट हुआ जलमग्न
  • यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों की सफाई अभियानों का 142 वें चरण के उपरांत हुआ अर्द्ध समापन समिति के सदस्यों ने यमुना मैया की पूजा-अर्चना व प्रसाद वितरण के उपरांत अर्द्ध समापन किया

औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति औरैया द्वारा स्वच्छता अभियान व यमुना तट के सौंदर्यीकरण हेतु यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर विगत 8 वर्षों से अनवरत सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यमुना नदी में निरंतर बढ़ रहे पानी के कारण अंत्येष्टि स्थलों के साथ संपूर्ण यमुना तट जलमग्न हो गया।

यह भी देखें : स्कूलों में लगे वाहनों की जांच की जाए, जो अनफिट मिलें उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाए

समिति के सदस्यों द्वारा शनिवार को प्रातः 7 बजे यमुना तट पर पहुंचकर यमुना मैया की पूजा-अर्चना व प्रसाद वितरण के उपरांत 142 वें चरण में श्मशान घाट सफाई अभियान का अर्द्ध समापन कर दिया गया। समिति के संस्थापक ने बताया कि यमुना नदी की बाढ़ के उपरांत स्थिति सामान्य होने के उपरांत जल संरक्षण के अंतर्गत करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र यमुना मैया के चरणों में अंत्येष्टि स्थलों पर जनहित में सफाई अभियान अनवरत जारी रहेगा।

यमुना तट पर स्थित राम झरोखा में समिति द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि समिति के सदस्यों द्वारा विगत 8 फरवरी 2015 प्रथम चरण से 17 जुलाई 2022 अब तक यमुना नदी जल संरक्षण के अंतर्गत श्मशान घाटों की सफाई के 142 चरणों में सफाई यंत्रों के सहयोग से लगभग 48 टन कूड़ा-कचरा व अपशिष्ट नष्ट कर यमुना नदी में जाने से रोका गया।

यह भी देखें : हाई स्कूल में गेल डीएवी के आर्यन को 99 फीसदी अंक

आयोजन में प्रमुख रूप से सभासद छैया त्रिपाठी, रानू पोरवाल, आनन्द गुप्ता डाबर, अन्नू यादव, आदित्य पोरवाल, नितिन वर्मा, अर्पित गुप्ता, सतीश पोरवाल, रज्जन बाल्मीक आदि यमुना मैया के सेवादार मौजूद रहे।

यह भी देखें : एलिम्को ने 240 दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए, दिनचर्या में मिलेगी सुविधा

You may also like

1 comment

Leave a Comment