तेजस ख़बर

औरैया से अयोध्या दर्शन के लिए कल जाएंगे भाजपा के 3500 कार्यकर्ता

औरैया से अयोध्या दर्शन के लिए कल जाएंगे भाजपा के 3500 कार्यकर्ता

औरैया से अयोध्या दर्शन के लिए कल जाएंगे भाजपा के 3500 कार्यकर्ता

औरैया। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए आज यानी रविवार को ले जा रही है। श्री राम दर्शन अभियान के अंतर्गत पूरे जिले की तीनो विधानसभाओं से लगभग 3500 कार्यकर्ता 55 बसों और 40 निजी वाहनो से अयोध्याधाम में रामलला के दर्शन कराने के लिए अयोध्या आज ले जाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने बताया कि संगठन के निर्देशानुसार 3 मार्च 2024 को भारतीय जनता पार्टी औरैया के तीनो विधानसभा, मंडल , वार्ड एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता अयोध्या में नवनिर्मित दिव्य-भव्य राममंदिर में रामलला के दर्शन के लिए जा रहे हैं।

यह भी देखें : हमीरपुर में वकीलों की हड़ताल आठवे दिन भी जारी

बसों में कार्यकर्ताओ ने स्वल्पाहार और पानी की व्यवस्था का इंतजाम भी कर रही है ,कार्यालय से सभी मंडल अध्यक्षों को प्रवेशिका कार्ड वितरित कर दिए गए है। अयोध्या पहुंच कर जहां “नव अयोध्या परिसर”, टेंट सिटी में सभी के रुकने की व्यवस्था की गई है। जिसमें भोजन, स्वल्पाहार, मंदिर भ्रमण की सुविधा प्रदान की जाएगी। मंडलों में जाने वाली सभी बसों के रूट तय कर दिए गए है और बस में राम भक्तो को बैठालने की व्यवस्था मंडल अध्यक्ष को सौंपी गई है। जानकारी देते समय भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ओ पी गुप्ता (ओम प्रकाश), वीर सिंह पाल,विवेक पाठक ,यशवीर सिकरवार,राहुल गुप्ता,सोनू सोनी,कार्तिक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version