Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया आकाशीय बिजली गिरने से 11 वर्षीय बालिका की मौत

आकाशीय बिजली गिरने से 11 वर्षीय बालिका की मौत

by Tejas Khabar
आकाशीय बिजली गिरने से 11 वर्षीय बालिका की मौत

सहार,औरैया। सहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुर्वा जैन में आज मंगलवार दोपहर दो बजे तेज गरज व बारिश साथ साथ तेज हवा चली जिसके चलते पुर्वा जैन की रहने वाली अंशिका पुत्री अभय प्रताप उम्र ग्यारह वर्ष जो खेत पर बकरी चराने गयी थी। तेज बारिश में घर नही पहुँच पाई थी। अंशिका व उसके साथ करीब चार पाँच और बच्चे थे जो बकरी चराने गये थे।

यह भी देखें : नहर पुल हाइट गेट में फंसा मिनी ट्रक,लगा जाम

गाँव के रहने वाले रितिक पुत्र तेजसिंह ने अंशिका के घर जाकर माँ प्रियंका देवी को बताया कि अंशिका आम के पेड़ के नीचे गिर गयी है, जो तड़प रही है। माँ व आस-पास के लोग भागते हुए खेत पर पहुँचे, तो देखा कि अंशिका तालाब के पास आम के पेड़ के नीचे पडी है। देखने पर पता चला की वह मर गयी है, फिर उसको घर लाया गया। जिसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गयी। जानकारी पर सहार थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुँचे, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

You may also like

Leave a Comment